मोतीपुर के निजी विद्यालय के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति


पाटन। मोतीपुर में स्थित एक निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक भूपेश बघेल शामिल हुए। उनके साथ जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक, भी मौजूद रहे। बच्चो ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। स्कूल प्रबन्धन द्वारा प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे और उसके पालक शिक्षक स्टाफ मौजूद रहे।