अमलेश्वर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस कार्यकर्ता धर्मेंद्र साहू के घर में जोत ज्वारा की पूजा अर्चना किया, दुर्गा पूजा उत्सव में भी शामिल हुए


पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा उत्सव में शामिल होने दौरा किया। इसकी शुरुआत उन्होंने ग्राम अमलेश्वर से किया। अमलेश्वर में वह सबसे पहले न्यू स्टार साहड़ा देव दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडाल पर पहुंचे। यहां पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया। इसके बाद श्री बघेल कांग्रेस नेता धर्मेंद्र साहू के घर पहुंचे। यहां पर साहू परिवार के द्वारा जोत जवारा का स्थापना किया गया है। उन्होंने नारियल चढ़ा करके पूजा अर्चना किया। साथ ही साथ धर्मेंद्र साहू एवं उनके परिवार से मुलाकात भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के सभापति मोनू साहू, जिला पंचायत के पूर्व सभापति राकेश ठाकुर,  सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।