राकेश कुमार
कुम्हारी

शनिवार को कुम्हारी बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू भेंट मुलाकात कार्यक्रम में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नगरवासियों को भूपेश बघेल ने तीसरे चरण के मतदान में कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर बड़ी जीत दिलाने की बात कहीं।

उन्होंने मुलाकात के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के 400 पार के विषय पर हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या, संविधान में परिवर्तन भाजपा का एजेंडा है। भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य, पर बात नही करती वे केवल जाति धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों को भटकाने का काम किया है। उनके द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार राज्य के पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के बहुत से योजनाओं को बंद कर दिया है जिसमें बेरोजगारी भत्ता, गोबर खरीदी, मितान क्लब, शामिल है जिससें लोगों को रोजगार मिल रहा था। भूपेश बघेल ने चुनावी उद्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा बड़े उद्योग घरानों को लाभ पहुंचाने की बात भी कही।
यहीं नही उन्होंने सरकारी संसाधनों व संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को परेशान करने का भी आरोप लगाया। उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र को देश की विकास, लोगों को रोजगार, महिलाओं की समृद्धि, युवाओं के बेहतर भविष्य व किसानों की तरक्की की दिशा में बनाया गया ‘न्याय पत्र’ कहा गया। उनके द्वारा राज्य में कांग्रेस शासन के दौरान सबसे ज्यादा विकास कार्य करने का दावा भी किया गया।
अंत में लोकतंत्र के महापर्व में शतप्रतिशत मतदान कर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में मतदान करने समर्थन मांगा गया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने जनता से विकास के नाम पर देश में छत्तीसगढ़ को अलग पहचान दिलाने व विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करने के लिए कार्यकर्ताओं व नगरवासियों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने 7 मई को प्रत्येक मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान नगर निगम चरोदा महापौर निर्मल कोसरे कुम्हारी पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंग राजपूत सहित कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहें।