
पाटन। नगर पंचायत पाटन के अखरा वार्ड स्थित दशहरा मैदान पर आयोजित भागवत कथा का श्रवण करने पाटन के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ से पंडित युवराज पांडे का आशीर्वाद लिया। श्री बघेल का सम्मान किया गया। कथा के आयोजक भूपेंद्र कश्यप ने सभी आगंतुक अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर आशीष वर्मा, जवाहर वर्मा, अश्नवी सह, मोनू साहू, अजय सिंगोंर, दिनेश साहू, भेद प्रकाश वर्मा, नीरज सोनी, सरजू साहू, गोपाल देवांगन सहित अन्य मौजूद है।







