विधायक ट्राफी  शतरंज स्पर्धा में  शामिल होने पाटन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छग के हर जिला से खिलाड़ी कर रहे प्रदर्शन,

पाटन। इंडोर स्टेडियम पाटन में छग राज्य स्तरीय शतरंज विधायक ट्राफी का आयोजन किया गया। स्पर्धा के शुरुआत के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक पाटन भूपेश बघेल थे। अध्यक्षता नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने की। विशेष अतिथि कांग्रेस नेता जवाहर वर्मा, पार्षद मनीष देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि आभाष दुबे, तरुण बिजौर , विनय पटेल थे। आयोजन के संयोजक  रॉकी देवांगन
अंतर्राष्ट्रीय अंपायर ने आयोजन के उद्देश्य के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया की शतरंस के खेल बोर्ड, टाइमर का अभाव है। जिसे दिलवाने की मांग किया। इस आयोजन में  अंतर्राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी 38 खिलाड़ी भी शामिल हुए है। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने कहा की भाजपा सरकार खेल की प्रोत्साहन नहीं दे रहा है। खेल को आगे बढ़ाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब बनाकर खेल के आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के राशि देते थे। लेकिन भाजपा ने उसे भी बंद कर दिया। खेल से शरीर और मन का विकास होती हैं। सब सरकार बदली ओर नीति बदली है अब छोटे छोटे जरूरत के लिए सरकार के सामने हाथ फैलाने पढ़ रहा है।  इस कार्यक्रम का संचालन कमल देवांगन ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, नपाटन ब्लॉक शतरंग संघ के अध्यक्ष मनीष देवांगन,
नीरज सोनी, गोपाल देवांगन, जैकी देवांगन, सालिक साहू, लोलेश वर्मा, संदीप कश्यप  सहित अन्य मौजूद रहे।