फुंडा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंडी बोर्ड द्वारा बनाए समरसता भवन का किया लोकार्पण

पाटन। ग्राम फुंडा में मंडी बोर्ड से 21 लाख से निर्मित समरसता भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मितानीन दीदियों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे इस असवर पर महेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा,देवेन्द्र चंद्रवंशी, अशोक साहू, कमलेश नेताम, संतराम कुर्रे,सालिक साहू, ईश्वर बंजारे, नीरज सोनी, गोपाल देवांगन,दिनेश शर्मा, धनेश्वर वर्मा, आशीष वर्मा, मनीष पटेल, शुभम भाले, आनंद बघेल, झिलेंद्र वर्मा, सरपंच रमा वर्मा सहित अन्य मौजूद थे। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने धान खरीदी पर बोला कि सरकार द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है। किसान टोकन लेने परेशान है। बारदाना नहीं होने के कारण फुंडा सोसायटी 5 दिन से खरीदी बंद है। इसके अलाव बिजली कटौती, बिजली बिल में बढ़ोत्तरी पर सांय सरकार घेरा गया।