कुम्हारी
शारदीय नवरात्र के चतुर्थ तिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुम्हारी पहुंचे जहां उन्होंने धरती फोड़ विराजमान हुई मां महामाया माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुखसमृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की। उन्होंने पूजा- अर्चना के बाद प्रज्ज्वलित जोत जवारा के दर्शन भी किये यही नही श्री बघेल ने अपने द्वारा जलवाए मनोकामना के जोत का दर्शन कर हवन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंदिर के पुजारी तेजराम देवांगन /दुर्गा देवांगन सहित नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर पार्षद थानेश पटेल, मनहरण यादव आकाश देवांगन, गिरीश देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राजपूत विष्णु देवांगन नोबल सिंह अमर यादव किशोर सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

- October 7, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए कुम्हारी स्थित माँ महामाया माता के दर्शन, प्रदेशवासियों के सुखसमृद्धि के लिए मांगे मन्नत
- by Raju Verma