झीट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया गया जोशीला स्वागत


झीट। क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं जोशीला स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य अंशु तुलसी रजक सहित ग्राम पंचायत झीट के उपसरपंच देवेंद्र बिट्टू , पूर्व उपसरपंच विष्णु सिन्हा, जनक पाल, रामेश्वर कौशिक, सीमा कौशिक, जित्तू पटेल, केशव सिन्हा, श्याम लाल धीवर, राम सेवक खुटेल एवं सोनू वैष्णव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।