कौही में काली मां की दर्शन करने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मिले क्षेत्र के किसान, सिंचाई की समस्या से कराया अवगत, लिफ्ट एरीकेशन हो रहा खंडहर

रानीतराई।।पाटन विधानसभा के खारुन नदी में बने करोड़ों के लिफ्ट इरीगेशन अब सफेद हाथी साबित हो रही है।तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारून नदी के तटीय गांव में बोरेन्दा,कौही,खपरी में किसानों के मांग पर सिचाई योजनाओं का विस्तार करने व निस्तारी समस्या को देखते हुए करोड़ों रुपए का लिफ्ट एरिकेशन निर्माण किया गया था।लेकिन शासन प्रशासन एवं विभाग लापरवाही के कारण यह लिफ्ट एरीकेशन सफेद हाथी साबित हो रहे हैं इस करोडो के लिफ्ट एरिकेशन से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है,जो बंद पड़ा हुआ है।

काली मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर ग्रामीणों से खेती किसानी की जानकारी ली।किसानो ने खेती किसानी के लिए पानी की आवश्यकता बताया है आप के सरकार में लिफ्ट एरीकेशन में पांच मशीन 50-50 हॉर्स पावर का सिचाई पम्प का संचालित हो रहा था,लेकिन वर्तमान में विभाग की निष्क्रियता के कारण यह पंप हाउस पांच में से तीन मशीन कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। सिर्फ दो मोटर चालू है। किसानों को पानी की आवश्यकता पड़ रही है तब अधिकारी टालमटोल की जा रही है ग्रामीणों की समस्या को तत्परता से पूर्व मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और तत्काल मशीनों रिपेयरिंग करने कहा गया ग्रामीणों ने बताया कि अभी एक पानी के लिए पानी की आवश्यकता है जो तांदुला बांध से भी सिपकोना माइनर में कौही तक पानी नही पहुँच रहा है।
विधायक प्रतिनिधि,पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए बतलाए लगातार महीने दिन पूर्व से प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग को अवगत कराने के बाद भी उचित व्यवस्था नहीं जुटा सकी।

जनपद सदस्य रश्मिभेद वर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार ने किसानों के सिचाई के लिए क्रेडा द्वारा खपरी व बोरेन्दा में करोड़ो रुपये का सिचाई के लिए योजना चालू की गई है लेकिन सरकार परिवर्तन होने के बाद अधिकारी के लापरवाही के कारण करोड़ो के मशीन बद पड़ा हुआ है किसानों ने अधिकारियों को कई बार सूचना दी लेकिन कुछ नही हुआ अब वही मशीन कबाड़ में तब्दील हो रही है।जो देखरेख नही होने के कारण मशीन के समान चोरी हो रही है।