पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं जोशीला स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम तिवारी और धर्मेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे पाटन दौरे के दौरान घुघवा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर भूपेश बघेल का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा तथा जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।







