पाटन।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel शुक्रवार 6 मार्च को शाम 4 बजे सेलूद पहुंचेंगे। इस दौरान वे कबीर आश्रम सेलूद में महंत सुकृत दास शास्त्री से भेंट मुलाकात करेंगे।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कबीर आश्रम सेलूद के महंत सुकृत दास साहेब का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। इसी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनका हालचाल जानने और आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आश्रम के संत समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं से भी उनकी संक्षिप्त मुलाकात हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारी भी की जा रही है।







