पाटन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक का 6 जून 2026 (शनिवार) को पाटन विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित दौरा निरस्त कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अत्यावश्यक दिल्ली प्रवास के कारण उनके पाटन विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इससे पहले वे विभिन्न सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण करने तथा किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता और डीएपी खाद संकट के संबंध में चर्चा करने वाले थे।
कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दे दी गई है। आगामी कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।






