पाटन। अब से कुछ ही देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओर पाटन विधायक भूपेश बघेल रेस्ट हाउस के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सभागार में अधिकारी पहुंच रहे है। एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज पूरी बैठक की तैयारी की कमान संभाले है। विस चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद यह अधिकारियों का ली जाने वाली पहला बैठक है । बताया जा रहा है की दोपहर का खाना श्री बघेल विश्राम गृह में ही करेंगे। इसके लिए भोजन की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग कर रहे है। सूत्रों से जानकारी मिली है की पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल के मनपसंद सब्जी बनाई जा रही है। जिसमे लौकी, चवलाई भाजी, भिंडी, डाल सलाद पापड़ और आचार शामिल है।









