पूर्व सीएम बघेल ने किसानों को लेकर जताई चिंता, बोले- समय पर नहीं मिल रही खाद, हड़ताल पर हैं कर्मचारी

धमतरी।बस्तर प्रवास पर जाते समय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर के लिए धमतरी में रुके थे। जहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसान काफी चिंतित है।

मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसान काफी चिंतित है। पहले उन्हें समय खाद नहीं मिला,वहीं अब सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर है।

ऐसे में किसानों के लिए टोकन की व्यवस्था नही हो पाई,जिससे किसान काफी परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि एग्रीस्टेट से लाखों किसानों के नाम कट गए हैं। पूर्व सीएम ने कहा की 2 साल के कार्यकाल में भाजपा पूरी तरह से विफल साबित रही है। कहा कि बिजली का बिल काफी बढ़ गया है।जिससे आम जनता काफी परेशान और त्रस्त है।