पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामगांव एम सहित विभिन्न गांवों में हरेली पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हरेली पर्व के अवसर पर गांवों में उत्साह का माहौल रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से हरेली पर्व मनाते हुए ग्रामीणों से संवाद किया और छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति मोनू साहू, आयोजक योगेश चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, दुलर चंद्राकर, विक्रम चंद्राकर, अमित राजपूत, रूपचंद साहू, अंशु रजक, विपिन चंद्राकर, सोमेश चंद्राकर, दीपक वर्मा, जय साहू सहित ग्राम के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







