पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोरम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदय राम नायक के मूर्ति का अनावरण किया… विकास कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को दी सौगात


पाटन। स्वतंत्रता संग्राम की भूमि ग्राम सोरम में स्वर्गीय सुदय राम नायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के मूर्ति का अनावरण भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने जीवंत प्रतिमा के लिए खुशी जाहिर किया तथा परिवार वालों को बधाई दिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम एवं समाजवादी आंदोलन में नायक जी के योगदान से लोगों को अवगत कराया तथा उनके दिखाएं मार्ग के अनुसरण करने की अपील किया। स्वर्गीय सुदय नायक स्वतंत्रता आंदोलन में गरम विचार के अनुयाई थे। नायक परिवार द्वारा पूर्व सीएम का भूपेश बघेल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


इसके पश्चात श्री बघेल ने ग्राम सोरम और धूमा में सरपंच श्रीमती मोहनी नायक के नेतृत्व में कराए गए ढाई करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया एवं ग्राम वासियों को इन नए सौगातो का सुविधाजनक इस्तेमाल करने का आवाहन किया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सोरम के सरपंच पंच सचिव एवं नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़कर योगदान दिया।