पूर्व जनपद सदस्य रवेली निवासी रूपेंद्र वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रवेश करते ही कांग्रेस पार्टी के लिए ये बड़ी बात, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लगने एक दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य रूपेंद्र वर्मा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद विजय बघेल के ऊपर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा प्रवेश करने के बाद श्री वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एवं विश्व मे भारत का नाम रोशन कर रहे है। जिस तरह से सभी क्षेत्रों में सभी वर्गों के लिये मोदी जी कार्य कर रहे है और आज भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। अभी तक हम अपने पुवर्जों से सुनते आए थे कि अधोध्या जरूर गए लेकिन रामलला का दर्शन नही हुआ। हम लोगों का जीवनकाल सौभाग्य शाली है कि भगवान रामलला को उनके जन्म स्थान पर देखने को मिल रहा है। देश की अतीत में अलग अलग कालों में अलग अलग महापुरुष एवं विचार धाराओं का जन्म हुआ। इसी तरह कांग्रेस को भी इतिहास के पन्नो में दर्ज हो जाना चाहिये और आज वर्तमान में जब तक हम सब जागरूक नही होंगे। हमारे भविष्य सुरक्षित नही रहेंगे। इसलिए आने वाली पीढ़ी एवं देश के सांस्कृतिक एवं संस्कारों को सुरक्षित रखने के लिये वर्तमान को जागना होता है। इसलिए आज सारे देश के लोगो को मोदी जी के नेतृत्व की जरूरत है।