पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

अंडा। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को श्रद्धा और भक्ति के पावन पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी है। 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ रूपों के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हमें प्रेरणा प्रदान करता है।

नवरात्रि के आगमन पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।उन्होंने नवरात्रि के प्रथम दिवस ग्राम कोलिहापुरी में विराजित माँ दुर्गा की पुजा अर्चना में शामिल होकर प्रदेश और क्षेत्र की सुख समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्ञानेश्वर मिश्रा, सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख उपस्थित थे।