महासमुंद। महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का आज रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 24 जून को किया जाएगा। बता दे की अग्नि चंद्राकर 3 बार विधायक रहे है। इसके अलावा छग बीज निगम के चेयरमैन भी रहे है। इसके अलावा महासमुंद के जिला घोषित कराने में श्री चंद्राकर का अहम योगदान रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष पाली चंद्राकर ने बताया की सोमवार 24 जून को सुबह श्री चंद्राकर का पार्थिव को शरीर उनके घर ले जाया जाएगा। उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय महासमुंद में पार्थिक शरीर का अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके शव यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए उनके गृह ग्राम लभरा पहुंचेगा। जहा पर दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- June 23, 2024
महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का इलाज के दौरान निधन, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार, महासमुंद में शोक की लहर
- by Balram Yadu