रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार 26 जनवरी की विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे । जानकारी के मुताबिक 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लोक सभा समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे अहीवारा विधानसभा क्षेत्र के मिनी गिरोधपुरी धाम ग्राम गिरहोला में कुशल सोनवानी ,उषा सोनवानी के नवनिर्मित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार नगर पालिका परिषद अहिवारा में अमन सिंह के पिता के बरसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।







