दिल्ली/रायपुर।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी है।
कवासी लखमा फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। वे पिछली कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं। प्रवर्तन एजेंसियों ने उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में थे।
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। जमानत के साथ अदालत ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे न्याय की जीत बताया है।






