पाटन। ग्राम सेलूद में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा और विराट महिला सम्मेलन के आयोजन के तीसरे दोपहर को 12 बजे पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल होने पहुंचे। उन्होंने यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया। इस दौरान शांति कुंज हरिद्वार से आए टोली से आशीर्वाद भी लिया। यज्ञ आयोजन समिति द्वार श्री साहू का सम्मान किया गया।









