नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।ग्राम पंचायत पांवद्वार में 16 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक शाला भवन का पूजा अर्चना करके भूमिपूजन किया गया। जिसमें भूमिपूजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रवण मरकाम , अध्यक्षता ग्राम पंचायत पांवद्वार के सरपंच राकेश नेताम, विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य गरीमा नेताम, जनपद सदस्य पन्ना मरकाम,बेलर मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा,बेलर मंडल सहप्रभारी राकेश चौबे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, उपसरपंच सरिता साहू, ग्राम पटेल गिरधर देव, पूर्व सरपंच बसंत नेताम ,केसर साहू,रिखीराम देवांगन,लखन नेताम,फागु देवांगन ,टिकेश कौर्राम, दिलीप ध्रुव, डोमार देवांगन,युगेद्र देवांगन, संगीता साहू,कुमेशवर नेताम, विनीता नेताम, सुखिया नेताम, राधे मरकाम, दिलीप नेताम, जितेन्द्र मानिकपुरी,जीवन सूर्यवंशी सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







