साहू समाज अध्यक्ष लालेश्वर साहू के बयान पर पूर्व अध्यक्ष दिनेश साहू ने दी प्रतिक्रिया, तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर बताने का लगाया आरोप, पढ़िए पूरी खबर

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के हालिया बयान के संदर्भ में पूर्व तहसील अध्यक्ष  दिनेश साहू ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कुछ लोग वास्तविक तथ्यों को छुपाकर और उन्हें तोड़-मरोड़ कर समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री दिनेश साहू ने स्पष्ट किया कि महेंद्र साहू ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध जो मामला सामने आया है, वह किसी व्यक्तिगत, सामाजिक निर्वाचन में पराजय या राजनीतिक द्वेष का परिणाम नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायत पतोरा, पहडोर एवं भरर के जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई गंभीर आपत्तियों का परिणाम है। इन जनप्रतिनिधियों ने स्वयं महेंद्र साहू के क्रियाकलाप को ध्यान में रखते हुए अपने अपने ग्राम पंचायत में पदस्थापना नही दिए जाने हेतु जिला जनपद पंचायत से मांग करते आये है l जिसे अब जानबूझकर सामाजिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सामाजिक संगठन के चुनाव को राजनीतिक रूप देने का कार्य स्वयं वर्तमान तहसील अध्यक्ष एवं उनके समर्थकों द्वारा किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियां समाज को एकजुट करने के बजाय उसे विखंडित करने का काम कर रही हैं, जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

श्री दिनेश साहू ने यह भी कहा कि प्रशासनिक स्तर पर महेंद्र साहू के विरुद्ध जो मामला चल रहा है, उसकी जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है। ऐसे में बिना जांच पूर्ण हुए किसी को निर्दोष बताना या दूसरों पर आरोप लगाना न्यायसंगत नहीं है। जांच के पश्चात ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वास्तविक दोषी कौन है l इसलिए बयानबाजी करने से पहले ये जान लेना चाहिए कि मामला सामाजिक है या प्रशासनिक है l लालेश्वर साहू को इस बात का ध्यान रहना चाहिए कि अंतिम फैसला आने तक देश के न्यायपालिका पर विश्वास रखे l ऐसे निराधार सार्वजनिक बयानबाजी कर सामाजिक मर्यादाओं का उलंघन न करे l सामाज को हँसी का पात्र न बनाये l

दिनेश साहू ने कहा कि तहसील साहू संघ का अध्यक्ष होना गौरवपूर्ण बात होती है l उस पद को सुशोभित करने वाले कोई भी अध्यक्ष बने उसे समाज के हित को ध्यान में रखकर वक्तव्य या निष्कर्ष पर जाना चाहिए l सिर्फ किसी के कह देने मात्र से या साक्ष्य को जाने बगैर सार्वजनिक बयानबाजी करना सोभनीय नही है l पद की गरिमा का ध्यान रखकर समाज की गोपनीयता को बनाकर रखना चाहिए l समाज की बात को सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करना अध्यक्ष की गंभीरता पर शंका पैदा करती है l सामाजिक व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली दोनो अलग अलग प्रक्रिया जिसे संयुक्त रूप से नही देखा जाना चाहिए l

पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि लालेश्वर साहू ने जिस महेंद्र साहू को समाज का महासचिव बनाया है वह दोहरी भूमिका का निर्वहन कर रहा हैं l समाज के साथ साथ ग्राम पंचायत का सचिव भी है l दोनो ही दायित्व में सही गलत होना स्वाभाविक है इसलिए दोनो व्यवस्था की प्रक्रिया को लालेश्वर साहू और उसकी टीम को अलग अलग नजरिया से देखना चाहिए l महेंद्र साहू के खिलाफ जो मामला अभी जारी है वह मूल रूप से ग्राम पंचायत पतोरा के पंचायत प्रतिनिधियों के शिकायत पर जांच चल रही है l किसी पराजित साहू समाज के सामाजिक व्यक्ति के शिकायत पर कोई कार्यवाही की मांग नही किया गया l जिसे लेकर लालेश्वर साहू के द्वारा आवश्यक आक्रोशित बयानबाजी किया जा रहा है l

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील किया है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या एकतरफा बयानबाजी से बचें और सत्य एवं न्याय की प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखें।

प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता
दिनेश साहू
पूर्व अध्यक्ष
तहसील साहू संघ पाटन