पाटन। पाटन ब्लॉक में पंचायत उपचुनाव के तहत आज 9 जनवरी को ग्राम पंचायत परसाही के वार्ड क्रमांक 10 में पंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। जिसमें पूर्व सरपंच मेला राम साहू पंच पद पर विजय हुए। मेला राम साहू का मुकाबला वीर सिंह से था। मेला राम साहू को 58 मत मिले एवं वीर सिंह को 24 मत मिले। इस तरह से मेला राम साहू पंच पद पर विजयी रहे। इसके अलावा जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत धौराभाठा एवं तुलसी में भी सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना था जिसके लिए दोनों ही गांव में दो-दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था ।जिसमें से दोनों गांव में एक-एक अभ्यर्थी का नामांकन रद्द हो गया जिसके कारण वहां पर सरपंच निर्विरोध घोषित किए गए । निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सोनी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकेश कोठारी के निर्देशन में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया गया । पंच एवं सरपंच को प्रमाण पत्र भी दिए गए।।









