D T H सुधारने दो मंजिला छत में चढ़ा था पूर्व सरपंच, करंट की चपेट में आने से छत से गिरा, गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया , डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम आगेसरा में करंट की चपेट में आने से पूर्व सरपंच संपत लाल साहू की मौत हो गई। घटना अभी कुछ देर पहले की बताई जा रही हैं
जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच संपत लाल साहू अपने घर के दोमंजिला छत पर चढ़कर डी टी एच सुधारने के चढ़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि उक्त कार्य करते समय वे करंट की चपेट में आ गया। जिससे कि वे दो मंजिला छत के नीचे गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे धमतरी के अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छत में बाउंड्री नहीं बना था। डी टी एच सुधारते समय करंट आने से वो अनियंत्रित हो गया और दो मंजिला छत से नीचे गिर गया। जिससे उसे अंदरूनी चोट भी आने की खबर है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी कारण स्पष्ट हो पाएगा। 
******