अहिवारा। ग्राम ढोर के पूर्व सरपंच स्वर्गीय आरपी साहू को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे। उन्होंने स्व. साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्व. आरपी साहू के पुत्र टीकू साहू सहित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और सभी ने स्व. साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।







