सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व सरपंच के बेटे की मौत, परसाही (सेलूद) में आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

पाटन । पाटन ब्लॉक के ग्राम परसाही, फेकारी निवासी इंजी कुणाल कुमार साहू का एम्स रायपुर में निधन हो गया।बताया जाता है की चार दिन पहले
इंजी कुणाल कुमार साहू साहु का सेलूद के पास  एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिन्हें ईलाज हेतु एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था।लेकिन आज उनका इलाज के दौरान  निधन हो गया।वे ग्राम पंचायत ग्राम परसाही के पूर्व सरपंच मेला राम साहू के पुत्र थे।जो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी किया करते थे। ग्रामीणों ने बताया की इंजी कुणाल कुमार साहू काफी मृदुभाषी ब व्यवहार कुशल थे। स्व कुणाल कुमार साहू का अंतिम संस्कार आज 25 जूलाई की सुबह 11 बजे स्थानीय परसाही के मुक्तिधाम में किया जाएगा।