राखी में डोम शेड बनाने के लिए रखी आधारशिला, मंडी बोर्ड ने की राशि स्वीकृत


पाटन। ग्राम राखी में मंडी बोर्ड द्वारा डोम शेड निर्माण की स्वीकृत प्रदान की गई है। इसका निर्माण भी शुरू हो गया है। निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर जनपद सदस्य दाकेश्वरी धनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सरपंच चांदनी बारले, भक्तु राम गायकवाड, धर्मेंद्र वर्मा, विजय लक्ष्मी, रामेश्वरी, डोमन, ओम प्रकाश, गोविन्द, महेंद्र कुमार, चंद्र कुमार, मोती, टीकेश्वरी, अमरीका, सचिव देवेंद्र साहू, हिरेंद्र देवांगन, हिरेंद्र कौशिक, परमेश्वर, सहित अन्य मौजूद रहे।