पाटन। पाटन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम दरबार मोखली में सोमवार को 32 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाटन जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा शामिल हुए। उनके साथ जनपद सदस्य विष्णु निषाद, सुरेश निषाद, रामकुमार चंद्राकर, भास्कर वर्मा, दरबार मोखली के सरपंच आशीष बन्छोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा कि ग्रामों का सर्वांगीण विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनपद पंचायत लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दरबार मोखली में स्वीकृत 32 लाख के विकास कार्यों से गांव की मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।


इस अवसर पर जनपद सदस्य भास्कर वर्मा एवं सरपंच आशीष बन्छोर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गांव में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनपद पंचायत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए जनपद पंचायत लगातार सक्रिय है और आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी विकास कार्यों के भूमिपूजन पर खुशी जाहिर की और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।






