जामुल।
दिनांक 15.02.2026 को थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आम्रपाली वनांचल सिटी, भिलाई के पीछे हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ के पास एक कार में 3-4 युवक बैठे हुए हैं, जो आने-जाने वाले लोगों को धारदार हथियार दिखाकर भयभीत कर रहे हैं।
सूचना पर तत्काल थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक नायकर, समशेर आलम अंसारी, शेख सानू एवं पीयूष कुमार गुप्ता बताए। तलाशी के दौरान मारूति एस-प्रेसो कार से एक धारदार बटनदार हथियार जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 15.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त हुआ है।
घटना का कारण :
क्षेत्र में दहशत फैलाने एवं गुण्डागर्दी करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूमना।
घटनास्थल :
आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे, हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़, भिलाई
आरोपी का विवरण :
दीपक नायकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
समशेर आलम अंसारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी केम्प-2, छावनी
शेख सानू, उम्र 28 वर्ष, निवासी जोन-1, खुर्सीपार
पीयूष कुमार गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी केम्प-2, भिलाई
जप्त सामग्री :
एक धारदार बटनदार हथियार
मारूति एस-प्रेसो कार
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि अजय सिंह, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, संतोष, रूपनारायण एवं अतुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।







