मर्रा/पाटन।
लाल मैदान दर्री, जिला कोरबा में दिनांक 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (महिला/पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशिप 2025-26 के लिए खेलो इंडिया कबड्डी केन्द्र मर्रा (पाटन) की चार बालिकाओं का चयन जिला दुर्ग की टीम में किया गया है।
राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आरती ठाकुर, जिज्ञासा यादव, ऐश्वर्या एवं काजल चन्द्रवंशी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का माहौल है।
इस उपलब्धि पर श्री प्रवेश जोशी (खेल अधिकारी, अतिरिक्त प्रभार – खेल एवं युवा कल्याण, जिला दुर्ग), प्राचार्य सेजस मर्रा, श्री संतोष यादव (ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी, पाटन), श्री खिलेश (वासु )वर्मा शाला अध्यक्ष मर्रा, श्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं श्री भरत लाल ताम्रकार (प्रशिक्षक, खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा) ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।







