अंडा। ग्राम चिंगरी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह और मेहनत के साथ भाग लिया। लगभग चार माह तक चली इस ट्रेनिंग में ग्राम की 20 महिलाओं ने नियमित रूप से समय देकर विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त किया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
कार्यक्रम में उप संचालक राजू कोलहे एवं डोमन लाल देवागन का विशेष मार्गदर्शन मिला। वहीं सोसाइटी अध्यक्ष यमुना निषाद ने भी महिलाओं को लगातार प्रोत्साहित किया। जनपद सदस्य बेला यादव का भी कार्यक्रम में सहयोग रहा।

इसके अलावा जय मां चंडी बुनकर समिति की सदस्यों ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। महिलाओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नया अनुभव मिला है और अब वे स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेंगी।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव की महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







