शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से कोड़ापुरी विद्यालय के चार शिक्षकों का हुआ सम्मान….शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार एवं समर्पित सेवाओं के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान

पंडरिया।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से 22 नवंबर 2026 को कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (CPU) के तत्वावधान में आयोजित Teacher Excellent Award Program में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ापुरी के चार शिक्षकों को प्रतिष्ठित शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विद्यालय के बसंत कुमार डोरे, व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य, वीरेन्द्र कुमार चंद्राकर, व्याख्याता, शैलेष कुमार तिवारी, व्याख्याता एवं देवेन्द्र सेन, शिक्षक को सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. सुमित श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा एफ.आर. वर्मा, सहायक संचालक एम.के. गुप्ता एवं यू.आर. चंद्राकर तथा प्रशासक एमआईएस श्री सतीश यदु की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों को विद्यालय के विद्यार्थी, समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत के सरपंच तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMC) के अध्यक्ष सभी ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
यह सम्मान केवल चार शिक्षकों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संपूर्ण विद्यालय परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। शिक्षकों की मेहनत, समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता ही विद्यालय की वास्तविक पहचान होती है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षकों को भविष्य में और अधिक उत्साह, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।