पाटन।
ग्राम चुनकट्टा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। कथा वाचक पंडित आचार्य आशुतोष वैष्णव ने भक्तों को जड़ भरत कथा एवं प्रहलाद चरित्र की मार्मिक कथा सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा के दौरान धर्म, भक्ति और सत्कर्मों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भक्तगण कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर मुख्य यजमान भागवत यदु, श्रीमती भारती यदु, तिलक राम यादव, धनी बाई सहित अन्य श्रद्धालु विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गई हैं।







