चतुर्थ वर्ष श्री शनिदेव स्थापना दिवस 28 मई को, विविध धार्मिक कार्यक्रमों का रेंगाकठेरा (पाटन) में  होगा आयोजन

पाटन। ग्राम रेंगाकठेरा तहसील पाटन जिला दुर्ग स्थित जय बागेश्वर धाम में 28 मई 2026 दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे चतुर्थ वर्ष श्री शनिदेव स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में श्री शनिदेव अभिषेक, पंचांग पूजन, कलश नवग्रह पूजन, संगीतमय सुंदरकांड पाठ, 7 बार श्री हनुमान चालीसा पाठ, हवन, भजन संध्या एवं भोग भंडारा प्रसादी वितरण का आयोजन रखा गया है।

जय बागेश्वर धाम सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति एवं दीक्षित शिष्य समीर साहू ने सभी गुरु भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर धर्म लाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।