मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, अपराध दर्ज



भिलाई।  मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 5 ने लाख रुपए की ठगी का मामला सामने क आया है। अंजोरा पुलिस ने आरोपी के – खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू र कर दी है। अंजोरा पुलिस से मिली ई जानकारी के मुताबिक ग्राम चिरचार न थाना अर्जुन्दा जिला बालोद निवासी न संतराम देशमुख ने शिकायत किया कि भेषराम देशमुख, रविकांत देशमुख  दोनों सरकारी क्वार्टर वेटनरी कालेज अंजोरा और राजनांदगांव अरुण  मेश्राम के द्वारा मंत्रालय में सरकारी में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख र रुपये लिया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी मंत्रालय में अच्छी जान क पहचान है और वो चपरासी की पोस्ट पर नौकरी लगवा सकता है। उसने कहा कि उन्हें 40 रुपए वेतन मिलेगा। संतराम आरोपियों के झांसे में आ गया और साल 2022 में अपने दमाद और बेटे की नौकरी लगाने के लिए आरोपियों को 5 लाख रुपए दे दिया। नौकरी नहीं लगने पर 25 मई 2022 को भीषम लाल अमृत, दामाद ज्ञानी देशमुख के साथ अंजोरा स्थित क्वार्टर पीड़ित पहुंचा। जहां भेषराम व उसका बेटा रविकांत एक अन्य घर पर बैठे थे। भेषराम देशमुख द्वारा परिचय कराते हुये राजनांदगांव निवासी अरुण मेश्राम बताया गया। आरोपियों को रकम देने के लिए पीड़ित ने गांव का 55 डिसमिल जमीन का सौदा किया। रकम लेने के बाद आरोपियों ने 6 माह में नौकरी लगने की बात कही थी लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी दोनों का नौकरी नहीं लग पाया।