दुर्ग/सचिव छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित है। जिसके अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित संतानो को उनके शैक्षणिक योग्यता अनुरूप प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे-पीएससी, सीजी व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेल्वे, पुलिस भर्ती परीक्षा के अन्तर्गत समय-समय पर जारी होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु न्यूनतम 04 से अधिकतम 10 माह तक की अवधी के लिये निःशुल्क कोचिंग का अवसर प्रदान किया जावेगा। आवेदक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करें एवं कार्यालय से भी संपर्क कर सकते है।







