पाटन। ग्राम पंचायत अचानकपुर के सरपंच देवानंद साहू की ओर से कर्मछठ पर्व के अवसर पर गांव की माताओं एवं बहनों को दूध और दही का निशुल्क वितरण किया जाएगा। 2 सितंबर 2026 को उपवास रखने वाली माताओं और बहनों को भैंस का दूध एवं दही वितरित किया जाएगा।

सरपंच देवानंद साहू ने बताया कि कर्मछठ पर्व के अवसर पर गांव की माताओं और बहनों के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपवास रखने वाली सभी माताओं और बहनों को उनके परिवार की ओर से दूध एवं दही निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। 2 सितंबर को सुबह 7:30 बजे से आजाद चौक में वितरण किया जाएगा।







