शा उ मा वि अंडा में सैनेट्री पैड का निःशुल्क वितरण 100 पैड बांटे गए

अंडा।शा उ मा वि अंडा दुर्ग में कक्षा 7 वी से कक्षा 12 वी तक के छात्राओं को अनुभूति श्री फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया। अनुभूति श्री फाउंडेशन – अध्यक्ष एवं संस्थापक- डिंपल कौर,खुद की तकलीफ़ से 2 साल जूझते हुए, सीख ली और इस कार्य को सेवा रूप में करने का संकल्प लिया, अपने जीवन के अनुभवों को एकत्रित कर “अनुभूति श्री फाउंडेशन” का गठन स्वयं किया।


6 जुलाई 2016 से अपनी सेवाएं दे रही है, महावरी से संबंधित समस्याओं एवं उससे बचाव जैसे संपूर्ण जानकारी पर कार्य करने के साथ साथ eco freindly सैनेट्री पैड का वितरण। पहले खुद पुराने कपड़े मांग कर ,उससे पैड बना कर दिया और अब संस्था के नाम से इको फ्रेंडली पैड वितरित किये जा रहें हैं, अब तक संस्था 8.5 लाख से ज्यादा सैनेट्री पैड का निःशुल्क वितरण कर चुकी है।

गांव और बस्तीयों और नक्सली क्षेत्रों में जा कर पैड का वितरण के साथ साथ इसके प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक भी कर रहें है, संस्था का मुख्य उद्देश्य इस विषय पर जागरूकता लाना है, जिससे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का एक बेहतर परिणाम मिल सके एवं इस विषय पर महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी हिचक या शर्म छोड़ कर खुल कर अपनी बात सामने ला पाएं। साथ ही साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय समय पर अलग क्षेत्रों में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण भी दिया जाता है।संस्था अब 4 राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहीहैं।

छत्तीसगढ़ पैड वुमन कहा जाता है।
पीरियड संबंधी बच्चों को जानकारी दी गई क्यों आता है क्यों आना चाहिए कैसे अच्छे पैड का इस्तेमाल करें।
और 100 फ्री पैड बांटे गए, इस अवसर पर प्राचार्य सीमा जाम्बुलकर, ममता वर्मा, सुमन मिश्रा, हिमा साहू, अनुरमा शुक्ला आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे। अनुभूति श्री फाऊंडेशन के द्वारा छात्राओं को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए प्राचार्य व समस्त शाला परिवार सदस्य के द्वारा साधुवाद व धन्यवाद् प्रेषित किया गया।