संकुल केन्द्र सेमरिया में फरमानिया ट्रस्ट द्वारा 600 से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी वितरण

धमधा।संकुल केन्द्र सेमरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला सेमरिया, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई तथा शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी के विद्यार्थियों को स्व. सरवती देवी बनारसीदास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला सेमरिया के लगभग 350 विद्यार्थियों, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई के 200 विद्यार्थियों तथा शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी के 50 विद्यार्थियों सहित कुल 600 से अधिक विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पहाड़ा एवं कंपास सेट वितरित किए गए।
ट्रस्ट के संस्थापक श्री सुरेश कुमार फरमानिया ने बताया कि वे बच्चों को भगवान का स्वरूप मानकर प्रतिवर्ष निःस्वार्थ भाव से स्टेशनरी, बैग, स्वेटर एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण करते हैं। वे कई वर्षों से विभिन्न विद्यालयों में हजारों बच्चों की सेवा कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सूर्यकांत हरदेल के निवेदन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम से संकुल के 600 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिला। इस अवसर पर श्री फरमानिया ने बच्चों के साथ अपनी खुशियाँ साझा करते हुए उन्हें स्वस्थ रहकर मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत पेंड्रीतराई के उपसरपंच श्री विजय बघेल ने इस कार्य को “शिक्षा दान महादान” बताते हुए श्री सुरेश कुमार फरमानिया के सेवा भाव की सराहना की तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सूर्यकांत हरदेल, सरपंच ग्राम पंचायत सेमरिया श्रीमती पुष्पलता बंजारे, उपसरपंच श्री विजय बघेल, प्रधान पाठक श्रीमती मिताली दास, श्रीमती दीप्ति किरण तिर्की, श्री खिलेंद्र कुमार बघेल, श्री थानसिंह चुरेंद्र, शिक्षकगण कुलदीप कुमार देशमुख, संतोष कुमार पात्रे, हेमशंकर देवांगन, अनरजीत राय, काशीनाथ सिंह, भरतलाल साहू, आरती देवांगन, नीलम शशि कुजूर, षड़ानंद देशलहरे, मिथलेश कुमार जायसवाल, चंद्रकांत, सूर्यप्रकाश सोनकंडे, एसएमसी अध्यक्ष लोकेश साहू, मितानिन जमुना देवी देशलहरे, जनप्रतिनिधि मोहित बंजारे, ईश्वर डहरिया, मोंगरा बंजारे, समस्त रसोइया, छात्र-छात्राएँ एवं पालकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संकुल के समस्त शाला परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री सुरेश कुमार फरमानिया के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सीएसी श्री सूर्यकांत हरदेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।