कुगदा में नि:शुल्क नेत्र व रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कुम्हारी । सत्यनगर वार्ड 22 कुगदा के राजमहंत ओंकार प्रसाद मारकन्डे पार्षद व जिलामहामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा जिला भिलाई भाजपा ने मोशन फाउंडेशन एवं विश्व मानवाधिकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र व रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन कुगदा में किया गया जिसमें वार्ड 20 , 21 और 22 के 150 से अधिक लोगों ने नि:शुल्क नेत्र व रक्तचाप का जांच करवाया।

पार्षद व जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा जिला भिलाई भाजपा, राजमहंत ओंकार प्रसाद मारकन्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य नागरिकों को समय समय पर स्वास्थ्य सुविधा सहजता से पहुँचाकर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है । उन्होंने शिविर में सेवा सुविधा प्रदान करने उपस्थित समस्त डाँक्टर्स, चिकित्सा दल के सदस्यों मोशन फाउंडेशन सचिव, विश्व मानवाधिकार परिषद प्रदेश सचिव का हृदय से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया ।

इस शिविर में डाँ. विनोद गेडाम दृष्टि नेत्रालय, डाँ. संतोष सिंह मोशन फाउंडेशन सचिव, किशोर कुमार विश्व मानवाधिकार परिषद प्रदेश सचिव, शिव कुमार साहू एवं चिकित्सा दल ने अपनी सेवाएँ दीं । शिविर में मुख्य रूप से सुकालु महिलांग, भरत दास मानिकपुरी, रमेश देवांगन, चेतन साहू, नरेश मार्कण्डेय, भोज ध्रुव, पार्षद पत्नी श्रीमती पूर्णिमा मारकन्डे, सुमन यादव, केशर कुर्रे, राज बाई, पूर्णिमा वर्मा आदि ने भी इस शिविर का लाभ उठाया ।