पाटन। महानगरों की तर्ज पर पाटन में भी अब फ्री होली सेलिब्रेशन मनाया जा रहा है। पूल कैफे रिसॉर्ट पंदर रोड पाटन में 8 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में आयोजको के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं का एंट्री फ्री रखी गई है। वहीं पुरुष वर्ग और युवाओं की एंट्री के लिए ₹99 का एंट्री शुरू निर्धारित किया गया है। इस फ्री होली सेलिब्रेशन में रंग बरसे थीम पर आयोजन किया गया है। जिसमें रेंन डांस, पुल रिसॉर्ट, स्वादिष्ट व्यंजन के साथ-साथ बहुत सारी गीतों का डीजे के साथ आनंद लिया जा सकता है। 7 मार्च को भी यह आयोजन हुआ था। जिसकी सफलता को देखते हैं अब आयोजकों इसे 8 मार्च तक बढ़ा दिया है। पाटन में पहली बार इस तरह के आयोजन होने से लोगों में काफी उत्साह भी है और लोगों को इसमें शामिल होने के लिए उसे उत्सुकता देखी जा रही है।

- March 7, 2025
8 मार्च को पाटन में प्री होली सेलिब्रेशन, बालिकाओं और महिलाओं का एंट्री फ्री, युवकों का प्रवेश शुल्क 99 रुपए , खूब उड़ेगा रंग, पूल कैफे रिसॉर्ट में रेन डांस के साथ व्यंजनों की महक
- by Balram Yadu