पाटन। नगर पंचायत कार्यालय में उज्जवला गैस योजना के तहत आज गैस सिलेंडर कनेक्शन सेट हितग्राहियों को प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, सभापति श्री केवल देवांगन, सभापति श्री देवेन्द्र ठाकुर, पार्षद श्री चंद्रप्रकाश देवांगन, पार्षद श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल जी, श्री योगेश सोनी, श्री प्रकाश बिजौरा, श्री चिरंजीव देवांगन, श्री लोकेश पटेल सहित हितग्राही जन उपस्थित रहे।








