फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवम् पारिवारिक होली उत्सव का आयोजन बुजुर्ग माताओं का किया सम्मान


पंडरिया। फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप नगर का एकमात्र ऐसा ग्रुप है जिसमें पुरुषों के साथ में पत्नियां और बच्चें भी शामिल होकर सहभागिता निभाते है। फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली पर्व के उपलक्ष्य में 10 मार्च को नारी शक्ति सम्मान एवं पारिवारिक होली उत्सव का आयोजन किया गया। ग्रुप महिलाओं के द्वारा परिवार की बुजुर्ग माताओं को मुख्य अतिथि बनाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ग्रुप के पुरुषो के द्वारा अपनी पत्नियों का गुलाब फूल से सम्मानित किया। यह अपने आप में ऐसा अनूठा आयोजन रहा जिसमें 60 परिवार के पुरुष, महिलाएं और बच्चें शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दो नारी शक्तियां श्वेता श्रीवास्तव व पूजा कौर का जन्मदिवस स्वदेशी अंदाज में मावा मिष्ठान्न से बने केक काटकर मनाया। कार्यक्रम में प्रफुल बिसेन, मनीष श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अजीतपाल सिंग, मोहन सिंह राजपूत, अमित सोनी की माताजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। मुख्य अतिथि माताओं का शैल बिसेन,उर्वशी चंद्रवंशी, अर्चना सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, यशोदा सोनी, रश्मि श्रीवास्तव स्मृति श्रीवास्तव के साथ ही सभी महिलाओं ने स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान परिवार की छोटी छोटी बालिकाओं फैंसी ड्रेस में रानी लक्ष्मी बाई, इंदिरा गांधी, किरण बेदी जैसी महान महिलाओं के चरित्र को जीवंत कर दिया।
समस्त नारी शक्तियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चार अवसरों को उत्सव में बदलकर नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए ग्रुप के संयोजक रवि श्रीवास्तव व अनुराग सिंह ठाकुर की सराहना की।


रवि श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन में कहा कि इस प्रकार अवसरों को उत्सव के रूप में मनाने से न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं और बच्चें भी उत्साहित होकर सहभागिता सुनिश्चित करते है।
कार्यक्रम में रवि श्रीवास्तव, ज्योति सिंह ठाकुर, शैल बिसेन, श्वेता श्रीवास्तव ने पारिवारिक होली उत्सव का गीत गाया। सभी परिवारों ने रात्रि भोज के साथ होली पर्व का खूब आनंद लिया।