मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक पूरे भारत देश में सेवा पखवाड़ा के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु समुह समिति जो इस कार्य में लगे हुए हैं,उनका आज भाजपा NGO प्रकोष्ठ जिला,बुनकर प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तीनो के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पोटियाडीह में ओंमकार बुनकर समिति के सभी सदस्यों का श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही NGO जिला की सदस्य जो की गृह उद्योग की संचालिका अंजु मंधान का भी श्री फल से सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिथीका विश्वास, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, खुब लाल ध्रुव जिला पंचायत सदस्य,भाजपा NGO प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुशीला नाहर धमतरी, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय देवांगन पोटियाडीह सभी अपने उद्बोधन में आत्मनिर्भर भारत अभियान पर प्रकाश डाला ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक देव प्रकाश साहू जी ने बहुत ही सुन्दर छतीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे अंजु मंधान NGO प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य, दिलिप बड़जात्या कार्यकारिणी सदस्य, राजा कश्यप कार्यकारिणी सदस्य, खेमचंद गोलछा, जगत यादव जी, राधेश्याम जी देवांगन,अनिल देवांगन जी जनपद सदस्य,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर देवांगन ने किया।