पाटन। पाटन नगर के लोगों के लिए शिक्षा एवं दैनिक उपयोग की सामग्री की खरीदारी अब और भी सुविधाजनक हो गई है। थाना के सामने गार्डन के पास स्थित आशीष पुस्तक सदन, पाटन में कापी-पुस्तक, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं का व्यापक संग्रह उपलब्ध कराया जा रहा है। दुकान संचालक ने बताया कि यहां नर्सरी से लेकर कॉलेज स्तर तक की पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी किताबें भी उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूल बैग, कॉलेज बैग, पानी की बोतल, टिफिन सहित कई आकर्षक और उपयोगी उत्पाद रखे गए हैं।।इसके अलावा स्टेशनरी सामग्री के साथ श्रृंगार सामग्री, फैंसी आइटम तथा विभिन्न प्रकार के सीजनेबल सामान भी किफायती दरों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक ही स्थान पर विविध प्रकार की सामग्री मिलने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम उपभोक्ताओं को सुविधा मिल रही है। कम कीमत में गुणवत्तापूर्ण सामान की खरीदारी करने के इच्छुक लोगों के लिए आशीष पुस्तक सदन, पाटन एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है, जहां ग्राहकों को उचित मूल्य पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।







