आगामी शिक्षा सत्र से पाटन के ग्राम तर्रा के गुरुकुल में होगी बच्चों की पढ़ाई, शिक्षा के साथ संस्कार और गुरु परम्परा की फिर होगी शुरुआत, गुरुकुल का निर्माण कार्य में आई तेजी, पढ़िए पूरी खबर


बलराम यादव
पाटन। गुरु परम्परा एक फिर से जीवंत होने वाली है। शिक्षा के साथ संस्कार, पढ़ाई, खेल के अलावा बच्चों की बौद्धिक , मानसिक, शारीरिक दक्षता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ग्राम तर्रा में आमापेडरी मार्ग पर भव्य और आकर्षक गुरुकुल का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुकुल का निर्माण कार्य दिवाली तक पूर्ण भी हो जाएगा। नर्सरी क्लास से आठवीं तक की कक्षाएं एक साथ लगेगी। पहली बार पाटन ब्लॉक में गुरुकुल संचालित होगी यहां पर बच्चों के पालक चाहे तो बच्चों को गुरुकुल में ही रहकर पढ़ाई कराई जा सकती है। इसके अलावा बच्चों को गुरुकुल तक लाने ले जाने के लिए बस सुविधा भी मुहैय्या कराया जाएगा। श्री सहजानंद इंटर नेशनल गुरुकुल में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ अध्यात्म का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। गुरुकुल में 40 कमरा का निर्माण कराया जा रहा है। सभी कमरा में शिक्षा व्यवस्था के अनुकूल सुविधाएं भी जुटाई जाएगी। बच्चों के क्लास को विशेष तौर पर आकर्षक और विज्ञान को देखते हुए वास्तु के अनुसार डिजाइन किया गया है। एक एक क्लास की अलग अलग खासियत रहेगी। जिसमें बच्चों को शिक्षा का माहौल मिल सके इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। गुरुकुल परिसर में ही सर्व सुविधायुक्त आडिटोरियम, किड्स , प्ले ग्राउंड, ।बॉक्स क्रिकेट, गार्डन, बैटमिंटन कोर्ट, वनस्पति गार्डन सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी।

बच्चे के जन्म दिन पर पालक करा सकेंगे निशुल्क यज्ञ पूजन

गुरुकुल के प्रमुख स्वामी कृष्ण बल्लभ दास जी ने बताया कि पहली बार तरह सर्व सुविधायुक्त गुरुकुल का निर्माण कराया जा रहा है। बच्चे के जन्म दिन पर बच्चों के पालक अपने परिवार के साथ गुरुकुल परिसर में ही हवन पूजन यज्ञ करा सकते है। यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगा । इसके लिए गुरुकुल में ही यज्ञ मंडप का भी निर्माण कराया जा रहा है।