
पाटन। पाटन ब्लॉक मुख्यालय में पदस्थ सभी विभाग के जिसे फ्रंट लाइन वर्कर्स घोषित किया गया है। उन्हें आज से कोरोना बूस्टर डोज लगाना शुरू किया गया । एसडीएम विपुल गुप्ता , बीएमओ डॉ आशीष शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन ने आज प्रथम दिवस हेल्थ केयर वर्कर वर्ग से प्रीकॉशन डोज़ लगवाया।
एवं समस्त हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स से अपील किया कि सभी अपना प्रीकॉशन डोज़ लगवाएं। 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजन जिन्होंने अपनी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवा ली है एवं दूसरी डोज़ लगवाए 9माह पूर्ण हो चुके हैं वे भी अपना प्रीकॉशन डोज़ जरूर लगवाएं।





