अवैध लकड़ी से फर्नीचर निर्माण,लकड़ी जप्त कर कार्यवाही की गई

पंडरिया।वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग उपवनमण्डल पंडरिया पश्चिम परिक्षेत्र के कुई ग्राम के साजाटोला में तलाशी वारंट जारी कर उपवनमंडल अधिकारी पंडरिया के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया पश्चिम एवं परिक्षेत्र के वनकर्मियों द्वारा संतोष पात्रे के घर की तलाशी ली गई। जिसमे साल तथा बीजा की 29 नग इमारती चिरान लकड़ी बरामद हुई।

वन विभाग की टीम ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए डीएफओ चूड़ामणि सिंह के निर्देशन में रेंज ऑफिसर अंकित पांडे ने मुखबिर से सूचना मिलने पर अवैध रूप से बढ़ाईगिरी का काम करने वाले संतोष सतनामी पिता सुतउ के निवास में छापा मारकर 06 नग साल चौखट, 1 खिड़की, 04 बीजा चिरान और बढ़ाईगीरी हेतु प्रयुक्त औजार को जप्त किया।श्री तिवारी ने बताया कि संतोष अपने निवास के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से बढ़ाईगिरी का कार्य करता था। चोरी छिपे विनिर्दिस्थ वनोपज का व्यापार करता था। संतोष सतनामी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 और लघुवनोपज व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1964 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में राजकुमार यादव, रामसिंह दीक्षित, शिवकुमारी जोशी व परिक्षेत्र पंडरिया पश्चिम के वन स्टाफ शामिल रहे।